[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डूंडलोद में खुले में पड़े 50 गोवंश शव, गोरक्षकों का फूटा आक्रोश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदनवलगढ़राजस्थानराज्य

डूंडलोद में खुले में पड़े 50 गोवंश शव, गोरक्षकों का फूटा आक्रोश

डूंडलोद में खुले में पड़े 50 गोवंश शव, गोरक्षकों का फूटा आक्रोश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

डूंडलोद : डूंडलोद नगरपालिका के सांखू रोड स्थित डंपयार्ड में उस समय सनसनी फैल गई, जब कचरे के ढेर और आसपास की खाली जमीन पर करीब 40-50 गोवंश के शव खुले में पड़े मिले। सूचना मिलते ही गोरक्षकों में भारी आक्रोश फैल गया और दर्जनों गोरक्षक मौके पर पहुंचकर नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताने लगे।

गोरक्षकों ने डंपयार्ड क्षेत्र का निरीक्षण किया तो देखा कि कचरे के बीच बड़ी संख्या में मृत गोवंश पड़े हुए हैं, जबकि आसपास सैकड़ों जीवित गोवंश कचरा और गंदगी खाकर अपनी भूख मिटाने को मजबूर हैं। गोरक्षकों का आरोप है कि नगरपालिका प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते गोवंश लगातार बीमार हो रहे हैं और दम तोड़ रहे हैं।

करीब तीन घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद डूंडलोद नगरपालिका की सफाई शाखा की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद सभी मृत गोवंशों को गड्ढा खोदकर विधिवत रूप से जमीन में दफनाया गया। हालांकि गोरक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

गोरक्षकों ने बताया कि सांखू रोड स्थित यह डंपयार्ड डूंडलोद बीड़ क्षेत्र में आता है, जो पहले डूंडलोद नगरपालिका सीमा में था, लेकिन मास्टर प्लान के अनुसार अब मुकुंदगढ़ नगरपालिका की पैराफेरी में शामिल किया गया है। इसके बावजूद वर्षों से यहां डूंडलोद का कचरा डाला जा रहा है। वर्ष 2024 में डूंडलोद नगरपालिका बनने के बाद भी सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ, बल्कि हालात और बदतर हो गए हैं।

गोरक्षकों का कहना है कि डंपयार्ड के विशाल भू-भाग में रोजाना सैकड़ों गोवंश विचरण करते हैं, जो कचरा खाकर गंभीर रूप से बीमार हो रहे हैं और वहीं उनकी मौत हो रही है। उन्होंने मांग की कि कचरा डालने के स्थान के चारों ओर तत्काल तारबंदी या पक्की दीवार का निर्माण करवाया जाए, ताकि गोवंश को इस मौत के मुंह में जाने से बचाया जा सके।

इस दौरान नवलगढ़ गोरक्षा दल के अध्यक्ष भैरू सिंह राठौड़ सहित सुनील सैनी, रितिक शर्मा, नीरज सैनी, मनजीत जांगिड़, कार्तिक परशुरामपुरिया, उत्तम शेखावत, उज्जवल अग्रवाल, रमेश भास्कर, प्रियांशु जांगिड़, अजय मिश्रा, भवानी टेलर, धनंजय शर्मा, यशवंत इंदौरिया, दौलत गढ़वाल, राहुल कुमावत, अक्षय पारासर सहित बड़ी संख्या में गोरक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22