[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मंदिर में विवेक चिंतन उत्सव का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मंदिर में विवेक चिंतन उत्सव का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

श्री करणी स्कूल नंगली सलेदी सिंह ने 14 पुरस्कार जीतकर किया प्रथम स्थान हासिल, कार्यक्रम में 468 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मंदिर खेतड़ी में विवेक चिंतन उत्सव प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार सुनील कुमार रहे, जबकि अध्यक्षता रामकृष्ण मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने की। विशेष अतिथि के रूप में स्वामी यज्ञधरानंद महाराज, सचिव रामकृष्ण मिशन जम्मू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में झुंझुनूं जिले के 18 विद्यालयों से 468 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

प्रतियोगिताओं में श्री करणी स्कूल नंगली सलेदी सिंह के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर कुल 14 पुरस्कार जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुढा इंटरनेशनल स्कूल जसरापुर ने 9 पुरस्कार जीतकर द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि संत विवेकानंद स्कूल चिड़ावा ने 8 पुरस्कार जीतकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विजेता छात्र-छात्राओं को स्मृतिचिन्ह और पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया तथा सभी सहभागी विद्यालयों को भी सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को भोजन प्रसाद का वितरण भी किया गया।मुख्य अतिथि तहसीलदार सुनील कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आज के तकनीकी और शैक्षिक युग में ज्ञान के साथ-साथ विवेक और चरित्र का विकास भी अत्यंत आवश्यक है। स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विवेक चिंतन और आत्म-विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में अशोक सिंह शेखावत और भूपेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र प्रसाद यादव ने किया। इस अवसर पर निर्भयराम शास्त्री, डॉ राघवेंद्र पाल, प्रदीप सुरोलिया, प्रमोद शास्त्री, कृष्ण कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22