[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारतीय किसान संघ का तहसील स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

भारतीय किसान संघ का तहसील स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

भारतीय किसान संघ का तहसील स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : भारतीय किसान संघ नवलगढ़ तहसील का कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग तहसील अध्यक्ष अमरचंद ढाका की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष रामभरोसे बसोतिया का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जबकि संभाग अध्यक्ष किशोर सिंह निठारवाल का आशीर्वाद भी मिला।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. पवन चौधरी एवं प्रांतीय संगठन मंत्री नीरज कुमार ने भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामभरोसे बसोतिया ने संगठन की रीति-नीति, कार्य और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए किसानों से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है और ईमानदारी से कार्य करना ही सच्ची सेवा है।

प्रांतीय संगठन मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि संगठन को राजनीति का माध्यम नहीं बनना चाहिए। संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को परिवार भाव के साथ राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना चाहिए तथा गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयास करना चाहिए।

जैविक प्रमुख ओमप्रकाश शर्मा ने किसानों से रसायन मुक्त एवं गो-आधारित खेती अपनाने का आग्रह किया। संभाग मंत्री मोती सिंह श्योराण ने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्य को जानने, मानने और करने की अपील करते हुए अनुशासन, संयम और आपसी समन्वय पर जोर दिया।

अंत में तहसील अध्यक्ष अमरचंद ढाका ने सभी उपस्थित किसानों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रशिक्षण वर्ग में नवलगढ़ व आसपास के लगभग 20 गांवों से 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77