[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सर्दी से बचने के लिए बंद कमरे में जलाई सिगड़ी:एक महिला की मौत, दो की हालत गंभीर; हिसार रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सर्दी से बचने के लिए बंद कमरे में जलाई सिगड़ी:एक महिला की मौत, दो की हालत गंभीर; हिसार रेफर

सर्दी से बचने के लिए बंद कमरे में जलाई सिगड़ी:एक महिला की मौत, दो की हालत गंभीर; हिसार रेफर

सादुलपुर : सादुलपुर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में दम घुटने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब सर्दी से बचने के लिए मजदूरों ने बंद कमरे में सिगड़ी जलाई थी, जिससे निकले धुएं के कारण तीन मजदूर बेहोश हो गए।

महिला की मौत

सूचना मिलने पर तीनों मजदूरों को तुरंत सैनिक कॉलोनी स्थित झाझड़िया हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉ. अरविंद झाझड़िया और उनकी टीम ने उनका उपचार शुरू किया। उपचार के दौरान बिहार निवासी अमेरिका देवी पत्नी विजय माथुर की मौत हो गई।

दो को गंभीर हालत में हिसार रेफर किया

मृतक महिला के पति विजय माथुर और मनीष माथुर की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों मजदूर अभी भी बेहोश हैं और उनका इलाज जारी है। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हिसार रेफर किया गया है।

डॉ. हिमांशु बेडवाल ने इस घटना के बारे में बताया कि बंद स्थान पर सिगड़ी जलाने से कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस बनती है, जिसके कारण दम घुटने से यह हादसा होता है।

फैक्ट्री के मालिक विनोद डालमिया ने बताया कि मृतक मिस्त्री पिछले 2 साल से फैक्ट्री में काम करता था। परिवार के बेहोश होने पर पुलिस को सूचना दी गई और सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77