सरदारशहर में कर्मा बाई संस्था ने बांटे शॉल-राशन:झुग्गी-झोपड़ियों में ‘शीत सुरक्षा अभियान’ के तहत की मदद
सरदारशहर में कर्मा बाई संस्था ने बांटे शॉल-राशन:झुग्गी-झोपड़ियों में 'शीत सुरक्षा अभियान' के तहत की मदद
सरदारशहर : सरदारशहर में भीषण सर्दी और शीतलहर के प्रकोप के बीच कर्मा बाई जाट महिला संस्था ने ‘शीत सुरक्षा अभियान’ चलाया। इस अभियान के तहत संस्था की पदाधिकारियों ने वीर तेजा मंदिर परिसर के पास स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले निर्धन परिवारों को ऊनी शॉल और खाद्य सामग्री वितरित की।
कड़ाके की ठंड में मदद का सामान पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी दिखी। संस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी साधनहीन व्यक्ति भीषण ठंड में असुरक्षित न रहे। ऊनी शॉल मिलने पर बुजुर्गों और महिलाओं ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की।
इस वितरण कार्यक्रम के दौरान संस्था की ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. सरोज चौधरी और जिला संरक्षक रेणु चौधरी सहित कई सदस्य उपस्थित रहीं। इनमें संगीता चौधरी, सरिता बिजारणिया, नीलम चौधरी, सुनीता झोरड़, पूनम महला, सुमित्रा बेनीवाल, शारदा मोटसरा और सोनम भाकर शामिल थीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2001783


