[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जोगियों के बास में पक्षियों की मौत का मामला, बावरिया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

जोगियों के बास में पक्षियों की मौत का मामला, बावरिया गिरफ्तार

जोगियों के बास में पक्षियों की मौत का मामला, बावरिया गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

दुर्जनपुर(नवलगढ़) : जोगियों के बास क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब खेतों के पास बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत का मामला सामने आया। स्थानीय लोगों के अनुसार हरि बावरिया पिछले कुछ दिनों से गेहूं के दाने लाकर खेतों में डाल रहा था। बीते दिन भी उसने गेहूं डालकर छोड़ा, जिसके बाद करीब दो दर्जन कमेडी और एक उल्लू की मौत हो गई।

पक्षियों की मौत की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, जहां बड़ी संख्या में कमेडी पक्षी और एक उल्लू मृत अवस्था में मिले।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी हरि बावरिया को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मृत पक्षियों को वन विभाग ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस और वन विभाग द्वारा वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22