[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हिस्ट्रीशीटर जितेन्द्र उर्फ जितु गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

हिस्ट्रीशीटर जितेन्द्र उर्फ जितु गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर जितेन्द्र उर्फ जितु गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

गोठड़ा(नवलगढ़) : पुलिस थाना गोठड़ा ने संगठित अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए जेबीआर ग्रुप के मुख्य सरगना और हिस्ट्रीशीटर जितेन्द्र सिंह उर्फ जितु चिराना को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत (RPS) एवं वृताधिकारी नवलगढ़ महावीर सिंह (RPS) के सुपरविजन में थानाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार मीणा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार संगठित अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पहले दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को आरोपी भरत सिंह को दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में सामने आया कि भरत सिंह, हिस्ट्रीशीटर जितेन्द्र उर्फ जितु चिराना की गैंग का सक्रिय सदस्य है। इसके बाद फरार चल रहे जितेन्द्र उर्फ जितु को प्रोडक्शन वारंट पर जिला कारागृह झुंझुनूं से प्राप्त कर 12 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी से अवैध हथियार खरीदने और संगठित अपराध से जुड़े मामलों को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरोह बनाकर लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट से जुड़े गंभीर अपराधों को अंजाम देता रहा है। गिरफ्तार आरोपी जितेन्द्र सिंह उर्फ जितु निवासी गोठड़ा के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22