[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मकर संक्रांति पर सेवा और समरसता की मिसाल बना लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मकर संक्रांति पर सेवा और समरसता की मिसाल बना लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट

मकर संक्रांति पर सेवा और समरसता की मिसाल बना लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट

खेतड़ी : मकर संक्रांति के पावन पर्व पर लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, खेतड़ी इकाई ने मानवता और सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल पेश की। ट्रस्ट के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बंजारा बस्ती की कच्ची झुग्गी-झोपड़ियों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों के साथ सेवा भाव से पर्व मनाया। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से बस्तीवासियों को तिल के लड्डू वितरित किए गए और सभी के साथ मिलकर मकर संक्रांति की खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम में एडवोकेट संजय सुरोलिया ने मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व दान, पुण्य और सामाजिक सहयोग का संदेश देता है तथा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है। वहीं ट्रस्ट के तहसील प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट का उद्देश्य हर पर्व को सेवा, मानवता और समानता के भाव के साथ मनाना है, ताकि समाज के वंचित और कमजोर वर्ग भी त्योहार की खुशियां महसूस कर सकें।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और सभी ने मिलकर सेवा कार्य को सफल बनाया। ट्रस्ट की इस पहल से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया कि सच्ची मकर संक्रांति वही है, जिसमें जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाई जाए।

Related Articles