[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय युवा दिवस पर मकर संक्रांति उत्सव: पंच प्रणों के संकल्प के साथ नवचेतना का शंखनाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय युवा दिवस पर मकर संक्रांति उत्सव: पंच प्रणों के संकल्प के साथ नवचेतना का शंखनाद

राष्ट्रीय युवा दिवस पर मकर संक्रांति उत्सव: पंच प्रणों के संकल्प के साथ नवचेतना का शंखनाद

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

मुकुंदगढ़ : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कस्बे के लाल कुआं गणेश पूजा स्थल पर स्वामी विवेकानंद सेवा संघ द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रेरणा से मकर संक्रांति उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। खंड कार्यवाह जयप्रकाश कुमावत ने बताया कि श्री सिद्धेश्वर महादेव आश्रम के महंत चेतननाथ महाराज के सानिध्य में आयोजित इस उत्सव के अंतर्गत प्रमुखजन सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसके मुख्य वक्ता आरएसएस झुंझुनूं विभाग प्रचारक मुकेश कुमार रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. केशवराम बलिराम हेडगेवार एवं माधवराव सदाशिवराव गोवलकर के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। स्वयंसेवकों ने महंत चेतननाथ महाराज को भगवा शॉल एवं स्वामी विवेकानंद का प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

महंत चेतननाथ महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि सनातन धर्म प्रेमियों को सत्य, अहिंसा, करुणा, समरसता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होना चाहिए। उन्होंने सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन, संस्कृति व परंपराओं के संरक्षण तथा आपसी मतभेद त्यागकर सनातन धर्म को जीवन-पद्धति के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता मुकेश कुमार एवं सह विभाग कार्यवाह मनोज कुमार ने संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह समय केवल उत्सव का नहीं, बल्कि नवदृष्टि और नवचेतना का है। उन्होंने संघ द्वारा आगामी वर्षों के लिए निर्धारित पंच परिवर्तन (पंच प्रण) सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वाधारित जीवनशैली और नागरिक कर्तव्य जागरूकता को शताब्दी वर्ष की दिशा व दृष्टि बताया और सभी से इन्हें जीवन में उतारने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में सह विभाग कार्यवाह मनोज कुमार एवं मंडावा खंड संघ चालक प्रेमपाल दूलर उपस्थित रहे। मंच संचालन परमेश्वर लाल चेजारा ने किया। कार्यक्रम में संघ के प्रांत, विभाग, जिला व खंड स्तर के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles