[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेजड़ी के पेड़ से गिरकर युवक की मौत:फार्म हाउस में टहनियां काटते समय हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

खेजड़ी के पेड़ से गिरकर युवक की मौत:फार्म हाउस में टहनियां काटते समय हादसा

खेजड़ी के पेड़ से गिरकर युवक की मौत:फार्म हाउस में टहनियां काटते समय हादसा

सादुलपुर : सादुलपुर थाना क्षेत्र के गांव लंबोर बड़ी में खेजड़ी के पेड़ की टहनियां काटते समय गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना पर राजगढ़ थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। मंगलवार दोपहर को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि संजय कुमार पुत्र हेमराज (38) निवासी लंबोर बड़ी ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। शिकायत के अनुसार, 11 जनवरी 2026 को उनके भाई अश्वनी कुमार पुत्र हेमराज निवासी लंबोर बड़ी अपने खेत में कृषि फार्म पर खेजड़ी (जांटी) की छंगाई (टहनियां काटना) कर रहे थे। इसी दौरान खेजड़ी से गिरने के कारण अश्वनी कुमार की मृत्यु हो गई। राजगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad