[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पचेरीकला में साइबर अपराध को लेकर कार्रवाई:एक युवक को हिरासत में लिया, बैंक खाता किराए पर दिया था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

पचेरीकला में साइबर अपराध को लेकर कार्रवाई:एक युवक को हिरासत में लिया, बैंक खाता किराए पर दिया था

पचेरीकला में साइबर अपराध को लेकर कार्रवाई:एक युवक को हिरासत में लिया, बैंक खाता किराए पर दिया था

पचेरीकलां : पचेरीकलां पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर साइबर अपराधियों को अपना बैंक खाता किराए पर देने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निहालोठ निवासी राजकुमार के रूप में हुई है।

थानाधिकारी बनवारी लाल यादव ने बताया-साइबर पुलिस पोर्टल से विभिन्न जिलों की बैंक शाखाओं द्वारा जारी किए गए संदिग्ध बैंक खातों की सूची प्राप्त हुई थी। इन बैंक खातों के संबंध में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर कई शिकायतें दर्ज थीं।

साइबर अपराधियों को किराए पर दिया था अकाउंट

पुलिस ने इन संदिग्ध बैंक खातों के खाताधारकों की विस्तृत जानकारी बैंक से प्राप्त की। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत निहालोठ निवासी राजकुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि उसने अपना बैंक खाता साइबर अपराधियों को किराए पर दिया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाधिकारी ने आगे बताया कि पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रख रही है। यदि कोई भी व्यक्ति ऐसी गतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी बनवारी लाल यादव के साथ एचसी पूर्णमल, कॉन्स्टेबल सुनील कुमार और कृष्ण कुमार शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad