[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में डंपर की टक्कर से युवक की मौत:बिजली फिटिंग का काम करता था, 6 महीने पहले हुई थी शादी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में डंपर की टक्कर से युवक की मौत:बिजली फिटिंग का काम करता था, 6 महीने पहले हुई थी शादी

रींगस में डंपर की टक्कर से युवक की मौत:बिजली फिटिंग का काम करता था, 6 महीने पहले हुई थी शादी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रींगस : रींगस पुलिस थाना क्षेत्र के श्रीमाधोपुर सड़क मार्ग पर स्थित महरोली मोड़ के पास सोमवार शाम एक डंपर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को राजकीय उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

बाइक और डंपर की भिड़ंत

पुलिस ने बताया-श्रीमाधोपुर से रींगस की ओर आ रही एक बाइक और डंपर ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार हेमंत मेघवाल (30) निवासी जालपाली, श्रीमाधोपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने इसकी पुष्टि की।

6 महीने पहले हुई थी शादी

घटना के बाद मौके पर वाहनों का जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक हेमंत की शादी करीब छह माह पहले ही हुई थी। वह रींगस और आसपास के क्षेत्रों में बिजली फिटिंग और प्लबिंग का काम करता था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad