[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में किसान महापंचायत:राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एमएसपी पर खरीद की गारंटी कानून और यमुना जल लाने पर की चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में किसान महापंचायत:राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एमएसपी पर खरीद की गारंटी कानून और यमुना जल लाने पर की चर्चा

श्रीमाधोपुर में किसान महापंचायत:राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एमएसपी पर खरीद की गारंटी कानून और यमुना जल लाने पर की चर्चा

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर के मीणा मोहल्ले में रविवार दोपहर को किसान महापंचायत का नववर्ष स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट की मुख्य उपस्थिति में हुई इस सभा में किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की गारंटी का कानून बनाने की मांग प्रमुखता से उठाई।

किसान महापंचायत के प्रदेश महामंत्री सुंदरलाल भावरिया ने बताया कि इस दौरान यमुना नदी का पानी श्रीमाधोपुर के गढ़टकनेत से जयपुर, सीकर और नागौर जिलों तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई। साथ ही, वर्ष 1994 के जल समझौते का पालन सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने राजस्थान में प्रस्तावित 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की आवश्यकता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य में पहले से राष्ट्रीय राजमार्ग मौजूद हैं, ऐसे में समानांतर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की कोई जरूरत नहीं है।

किसान महापंचायत के प्रदेश मंत्री ज्ञानचंद मीणा ने कोटपूतली से किशनगढ़ तक प्रस्तावित 181 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे का विरोध किया। उन्होंने बताया कि इससे लगभग 6,500 बीघा सिंचित और बहुफसली उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण होगा, जिससे खाद्य सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न होगा।

मीणा ने यह भी कहा कि इस एक्सप्रेस-वे के कारण कई गांव दो हिस्सों में बंट जाएंगे। इससे किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा, जिससे खेती की लागत में वृद्धि होगी। किसानों ने सरकार से जनहित और किसान हित में निर्णय लेने का आग्रह किया।

इस अवसर पर श्रीमाधोपुर मंडल अध्यक्ष सीताराम मांडिया, अजीतगढ़ मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, बत्तीलाल बैरवा, जोरावरनगर के पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह शेखावत, शीशराम तेतरवाल, कालूराम घोसल्या, मालीराम यादव, गोपेश कोटड़ी, ग्यारसीलाल, सुक्खाराम, हरिराम सामोता और बीरबल मीणा सहित कई किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77