[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुहानियां में परीक्षा केंद्र बदलने पर धरना समाप्त:ग्रामीणों और प्रशासन के बीच बनी सहमति, शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा प्रस्ताव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

पुहानियां में परीक्षा केंद्र बदलने पर धरना समाप्त:ग्रामीणों और प्रशासन के बीच बनी सहमति, शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा प्रस्ताव

पुहानियां में परीक्षा केंद्र बदलने पर धरना समाप्त:ग्रामीणों और प्रशासन के बीच बनी सहमति, शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा प्रस्ताव

सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति के पुहानियां गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में दसवीं कक्षा का परीक्षा केंद्र बदले जाने के विरोध में ग्रामीणों का तीन दिवसीय धरना गुरुवार को समाप्त हो गया। ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुई समझौता वार्ता में परीक्षा केंद्र को यथावत रखने के लिए शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजने पर सहमति बनी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पांच दिन के भीतर परीक्षा केंद्र बहाल नहीं किया गया तो वे स्कूल पर तालाबंदी कर देंगे।

ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूल के 10वीं बोर्ड परीक्षा केंद्र को पुहानियां से हटाकर श्यामपुरा-मैनाना स्थानांतरित कर दिया था। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण स्कूल के सामने एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सरपंच बिल्लू सेठ और पंचायत समिति सदस्य हवासिंह ने किया।

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले काफी समय से परीक्षा केंद्र राजकीय स्कूल पुहानियां में ही था, जिससे विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं होती थी। अब केंद्र को श्यामपुरा-मैनाना ले जाने से छात्रों को अनावश्यक दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे उनकी पढ़ाई और परीक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पुहानियां परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त छात्र संख्या और मूलभूत संसाधन उपलब्ध हैं।

तहसीलदार बजरंग लाल जाखड़ और सीबीईओ देशदीपक ने ग्रामीणों से वार्ता की और परीक्षा केंद्र को यथावत रखने का प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस अवसर पर यादराम, इंद्रपाल, सतीश कुमार, अनिल कुमार, रामौतार, चरण सिंह, विद्याधर, सतपाल, हंसराज, रामवीर, धर्मपाल, वेदप्रकाश, पंकज, राजेंद्र यादव, नत्थू सिंह, अंकुश यादव, मनोज कुमार, कृष्ण, हरिश, हवासिंह, राकेश कुमार, अनिल कुमार, सुरेंद्र सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad