सुशील मावंडिया श्याम मित्र मंडल बबाई के अध्यक्ष बने:कार्यकारिणी बैठक में फैसला, बोले-सभी सदस्यों के साथ मिलकर करेंगे काम
सुशील मावंडिया श्याम मित्र मंडल बबाई के अध्यक्ष बने:कार्यकारिणी बैठक में फैसला, बोले-सभी सदस्यों के साथ मिलकर करेंगे काम
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के बबाई स्थित पंसारियों की धर्मशाला परिसर में श्याम मित्र मंडल कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से सुशील मावंडिया को श्याम मित्र मंडल बबाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर सदस्यों ने सुशील मावंडिया का सम्मान किया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि वे मंडल की धार्मिक, सामाजिक और सेवा गतिविधियों को सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए सभी सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करेंगे।
बैठक के दौरान आगामी धार्मिक कार्यक्रमों, श्याम भजनों, फाग महोत्सव, सेवा कार्यों और मंडल के विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई। सदस्यों ने आपसी सहयोग से धार्मिक आयोजनों को भव्य रूप देने का संकल्प लिया। बैठक की शुरुआत भगवान श्री श्याम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना से हुई। इस अवसर पर भगवान श्री श्याम को पौष माह के पावन अवसर पर पारंपरिक पौष बड़ों का भोग भी अर्पित किया गया।
बैठक के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने नगर की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर रामेश्वर लाल खटाना, राजेश कुमार लाटा, जगदीश प्रसाद सैनी, उमेश गुप्ता, मयंक अग्रवाल, मातादीन पंसारी, राकेश मावंडिया, प्रदीप हरितवाल, मुकेश मावंडिया, कमलेश पंसारी, यश शर्मा, गणेश सेन सहित मंडल के कई कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2049808


