आरएलपी ने बिजली समस्या पर ज्ञापन सौंपा:शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर पोल और खराब आपूर्ति का आरोप
आरएलपी ने बिजली समस्या पर ज्ञापन सौंपा:शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर पोल और खराब आपूर्ति का आरोप
सरदारशहर : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है।
प्रशासन पर अनदेखी का आरोप
ज्ञापन में बताया गया कि सरकार के ‘गांव चलो अभियान’ के तहत भी ग्रामीणों ने लिखित में अपनी समस्याओं से अवगत कराया था। इसके अतिरिक्त, अधीक्षण अभियंता, जोधपुर डिस्कॉम, चूरू को भी सूचित किया गया था। हालांकि, बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने इन शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया।
आरएलपी नेता रूपचंद सहारण ने बताया कि गांव में टेढ़े-मेढ़े बिजली के खंभे और कटी-फटी क्षतिग्रस्त केबलें बड़े हादसे को न्योता दे रही हैं। ग्रामीणों को आए दिन वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण कई बार घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख हो गए हैं।
नगर अध्यक्ष धीरेंद्र सैनी ने सरदारशहर की समस्याओं का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अर्जुन क्लब, पीपला बालाजी मंदिर के पास एलटी लाइन के तीन पोलों को शिफ्ट करने के लिए कई बार विभाग को अवगत कराया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाजार में मुख्य सड़क पर बिजली के खंभों के कारण यातायात व्यवस्था भी अक्सर बाधित रहती है, जिससे आम आदमी को परेशानी होती है।
पार्टी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय पर इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन ही एकमात्र विकल्प होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035599
