[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:घर के कमरे में मिला शव, मानसिक रूप से परेशान था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:घर के कमरे में मिला शव, मानसिक रूप से परेशान था

चूरू में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:घर के कमरे में मिला शव, मानसिक रूप से परेशान था

चूरू : चूरू शहर के वार्ड 50 स्थित रैगर बस्ती में एक युवक ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली थाना पुलिस ने डीबी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

कोतवाली थाने के एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता भगवानाराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा साहिल (24) मानसिक रूप से परेशान था। बीती रात करीब एक बजे साहिल ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पिता भगवानाराम ने थाने में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट पेश की, जिसके आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज की है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। मामले की जांच थानाधिकारी सुखराम चोटिया द्वारा की जा रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62