सीकर के लोसल थाने पर ग्रामीणों का हंगामा:महाराव शेखा की मूर्ति लगाने को लेकर विवाद; सरपंच पर गुमराह कर जमीन आवटंन का आरोप
सीकर के लोसल थाने पर ग्रामीणों का हंगामा:महाराव शेखा की मूर्ति लगाने को लेकर विवाद; सरपंच पर गुमराह कर जमीन आवटंन का आरोप
सीकर : सीकर जिले के सामी गांव में शेखावाटी के संस्थापक महाराव शेखा की मूर्ति लगाने को लेकर विवाद हो गया है। सामी गांव के ग्रामीण मंगलवार को लोसल थाने पर पहुंचे और गांव की पहाड़ी पर महाराव शेखा की मूर्ति लगाने का विरोध जताया है। लोसल थाने पर हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दांतारामगढ़ एसडीएम मोनिका सामोर ने ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन के आश्वासन से वे सहमत नहीं है। अब आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
पहाड़ी पर पार्क बनाने के नाम पर ग्रामीणों को किया गुमराह
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत सामी के प्रशासक(निवर्तमान सरपंच) सुरेंद्र सिंह शेखावत ने गांव के लोगों के लिए पहाड़ी पर सार्वजनिक पार्क बनाने के नाम पर गुमराह किया और जमीन आवंटित करवाकर वहां पर महाराज शेखाजी की मूर्ति लगा दी।
प्रशासन ने दो दिन पहले निर्माणाधीन काम को रुकवा किया था पाबंद
ग्रामीणों का आरोप है कि 2 दिन पहले मूर्ति लगाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया तो मौके पर पहुंचे प्रशासन ने निर्माणाधीन काम को रुकवा कर पाबंद किया था। इसके बावजूद बीती रात अंधेरे में विवादित स्थान पर महाराव शेखा की मूर्ति लगा दी गई। ग्रामीणों के पुलिस थाने में पहुंचने की सूचना के बाद दांतारामगढ़ उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर, धोद सीओ सुरेश कुमार और नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह ने पुलिस थाने पहुंचकर लोगों से बातचीत की।

मूर्ति लगाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से हुई बातचीत में ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में लगाई गई मूर्ति को हटाने और मूर्ति लगाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर गिरफ्तार करने की मांग की है। इसके बाद वहां मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने महाराव शेखा की मूर्ति को कपड़े से ढकवा कर मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
नियमानुसार किया गया पार्क की जमीन का आवंटन
प्रशासक सुरेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आमजन की सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य के लिए पार्क विकसित किया जा रहा है। महाराव शेखा सभी की आस्था के प्रतीक हैं, पार्क की जमीन का आवंटन नियमानुसार किया गया है।
ग्रामीणों का परिवाद दर्ज, दोनों पक्षों को किया पाबंद
वहीं, एसडीएम मोनिका सामोर ने बताया कि लोगों को समझा दिया गया है और सहमति बन गई है। फिलहाल प्रदर्शन करने आए ग्रामीणों का परिवाद दर्ज कर लिया गया है। जांच होने तक दोनों पक्षों को पाबंद किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044443

