[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूने मकान को बनाया निशाना, नकदी व जेवरात चोरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

सूने मकान को बनाया निशाना, नकदी व जेवरात चोरी

भूदोली गांव में दिनदहाड़े वारदात, पुलिस जांच में जुटी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सदर थाना क्षेत्र के भूदोली गांव में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार भूदोली निवासी सुनील मीणा अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। दोपहर बाद जब वे घर लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों में रखी अलमारियां टूटी हुई थीं और नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण गायब थे।

घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों का सुराग लगाकर वारदात का खुलासा किया जाएगा। ग्रामीणों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22