[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यूको बैंक का 84वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदनवलगढ़राजस्थानराज्य

यूको बैंक का 84वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

यूको बैंक का 84वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

डूंडलोद : डूंडलोद स्थित यूको बैंक की स्थानीय शाखा परिसर में 6 जनवरी मंगलवार को बैंक का 84वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक पुष्कर मूंड ने समारोह को संबोधित करते हुए बैंक की उपलब्धियों और देश-विदेश में बैंक की बढ़ती शाखाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूको बैंक विभिन्न प्रकार की बैंकिंग सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध है और वर्तमान में 3000 से अधिक शाखाएं संचालित हैं।

स्थापना दिवस के मौके पर शाखा परिसर में अनेक ग्राहकों की उपस्थिति में केक काटा गया और बैंक द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की सराहना की गई। इस अवसर पर वृक्ष मित्र श्रवण सांखू के सहयोग से राजकीय अस्पताल डूंडलोद में पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक पुष्कर मूंड, सहायक प्रबंधक सचिन कुमार, सहायक प्रबंधक अदिति, हेड कैशियर बाबूलाल चौबदार, विशेष सहायक विनीत चंदोलिया, दफ्तरी सत्यनारायण कांगड़ा सहित बैंक स्टाफ और ग्राहक देवेंद्र सिंह भाटी, हरफूल पूनिया, सुभाष भूत, मोहम्मद अली एवं अनेक अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22