यातायात नियम तोड़ने वालों पर अब अभय कमांड सेंटर से रहेगी नजर
सीसीटीवी कैमरों से ऑनलाइन चालान, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्देश
झुंझुनूं : यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के लिए अब नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अभय कमांड सेंटर के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने, गलत दिशा में ड्राइविंग सहित अन्य यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सीसीटीवी कैमरों के जरिए ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की जाएगी।
यह निर्देश मंगलवार को जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए। जिला कलेक्टर ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान कर प्रभावी कार्रवाई की जाए।
बैठक में शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए ट्रैफिक लाइट्स की आवश्यकता वाले स्थानों की पहचान कर प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश भी दिए गए। सड़क सुरक्षा माह के तहत चल रही गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पुलिस एवं परिवहन विभाग को विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मार्गों पर औचक नाकाबंदी करने तथा अवैध परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके साथ ही शहरी निकाय अधिकारियों को शहर की मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमित रूप से करने के निर्देश दिए गए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू और सुरक्षित बनी रहे।
बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता सतीश चंद्र गुप्ता, डिप्टी एसपी गोपाल सिंह ढाका, सीडीईओ अशोक शर्मा सहित पुलिस, परिवहन, शहरी निकाय एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043637


