[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क निर्माण की भावी योजना को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क निर्माण की भावी योजना को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित

सड़क निर्माण की भावी योजना को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित

झुंझुनूं : जिले में सड़क निर्माण की भावी योजना (प्रॉस्पेक्टिव प्लान) तैयार करने को लेकर मंगलवार को जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र, पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के विकास, आमजन की सुविधा तथा ट्रक, बस व औद्योगिक एसोसिएशन सहित मार्केटिंग/टूरिज्म बोर्ड के प्रतिनिधियों से सुझाव आमंत्रित किए गए।

बैठक के दौरान जिले में पर्यटन मार्गों के चौड़ीकरण एवं एलाइनमेंट सुधार को लेकर विभिन्न प्रस्ताव रखे गए। इनमें मंडावा से रामगढ़, उदयपुरवाटी से शाकंभरी माता मंदिर, गोलयाणा से लोहार्गल धाम, मंडावा से महनसर सहित अन्य पर्यटन व धार्मिक क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों को योजना में सम्मिलित करने के प्रस्ताव प्रमुख रहे।

इसके अलावा औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से बबाई औद्योगिक क्षेत्र में कलोटा रोड से नीमकाथाना रोड को जोड़ने, चनाना, नंगली एवं बडाऊ गांव से बाईपास निकालने के प्रस्ताव भी बैठक में रखे गए।

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि प्राप्त सुझावों का परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर सड़क निर्माण की भावी योजना तैयार की जाएगी, जिससे जिले में आवागमन सुगम होने के साथ-साथ पर्यटन एवं औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता सतीश चंद्र गुप्ता सहित औद्योगिक क्षेत्र, पर्यटन व धार्मिक संस्थाओं, ट्रक, बस व औद्योगिक एसोसिएशन तथा मार्केटिंग/टूरिज्म बोर्ड के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles