[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तपीपल्या समिति अध्यक्ष रामदेव बाजिया का निधन:हर्ट अटैत से मौत, मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

तपीपल्या समिति अध्यक्ष रामदेव बाजिया का निधन:हर्ट अटैत से मौत, मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

तपीपल्या समिति अध्यक्ष रामदेव बाजिया का निधन:हर्ट अटैत से मौत, मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

रींगस : तपीपल्या ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष रामदेव सिंह बाजिया का रविवार शाम हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बंशीधर बाजिया के भाई थे। रामदेव बाजिया पिछले 20 वर्षों से लगातार समिति के अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे।

उनके पिता नारायण सिंह बाजिया भी पहले इसी समिति के अध्यक्ष रह चुके थे। समिति के गठन के बाद से पिता और पुत्र ने ही अध्यक्ष पद की कमान संभाली थी। बाजिया क्षेत्र में भामाशाह और जनसेवक के रूप में जाने जाते थे। वे क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में शामिल रहते थे, जिससे आमजन से उनका गहरा जुड़ाव था।

रविवार शाम करीब छह बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। उन्हें इलाज के लिए धायल अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचएस धायल और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रामलाल ओला ने जांच की, जिसमें साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका जताई गई। डॉक्टरों ने लगभग पंद्रह मिनट तक मशीनों और हाथों से सीपीआर भी किया, लेकिन सभी प्रयास विफल रहे।

अध्यक्ष बाजिया का अंतिम संस्कार 6 जनवरी को उनके पैतृक श्मशान घाट तपीपल्या में किया जाएगा।

बाजिया के निधन की सूचना मिलते ही पूर्व चिकित्सा मंत्री बंशीधर बाजिया, रामसिंह बाजिया, शीशराम दूधवाल, एडवोकेट कैलाश धायल, हंसराज बाजिया, प्रहलाद सिंह बाजिया, मोतीराम बाजिया, झाबरमल बाजिया, लक्ष्मणसिंह, भैरूसिंह, भंवर सिंह, जगदीश प्रसाद, सुभाष चंद, महेंद्र बाजिया, महेश बाजिया, पूरण बाजिया, सीताराम, बनवारी लाल, कमलेश बाजिया, मोहन बाजिया, भगवान सिंह, भागीरथ, नाथूराम, गोकुल, नारायणलाल, रामेश्वर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजन अस्पताल पहुंच गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77