गुढ़ागौड़जी में महिला की मौत के बाद बनी सहमति:13 लाख रुपए का मिलेगा मुआवजा; पावर ग्रिड ट्रांसमिशन लाइन के काम के दौरान पेट में घुसा लोहे का चैनल
गुढ़ागौड़जी में महिला की मौत के बाद बनी सहमति:13 लाख रुपए का मिलेगा मुआवजा; पावर ग्रिड ट्रांसमिशन लाइन के काम के दौरान पेट में घुसा लोहे का चैनल
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के चानाथ गांव में एक महिला की लोहे का चैनल पेट में घुसने से मौत हो गई। यह घटना पावर ग्रिड ट्रांसमिशन लाइन के काम के दौरान हुई। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर अस्पताल में धरना दिया, जिसे देर रात 13 लाख रुपये की आर्थिक सहायता पर सहमति बनने के बाद उठाया गया।
जानकारी के अनुसार, चानाथ निवासी 60 वर्षीय ग्यारसी देवी पत्नी पूर्णमल 30 दिसंबर को अपने बेटे विनोद के साथ बाइक पर गुढ़ा आ रही थीं। चानाथ गांव के चौराहे पर पावर ग्रिड ट्रांसमिशन लाइन का काम चल रहा था, जहां सड़क पर क्रेन से लोहे के चैनल को लोड किया जा रहा था। इसी दौरान एक चैनल बाइक पर गिर गया और ग्यारसी देवी के पेट में घुस गया। गंभीर रूप से घायल महिला की सीकर में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई।
महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजन शव को गुढ़ा सीएचसी लेकर आए और मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। सैकड़ों की संख्या में लोग धरने में शामिल हुए और मुआवजा नहीं मिलने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने पर अड़े रहे।
धरने की सूचना पर पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पावर ग्रिड कंपनी के प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। देर शाम थाने पर पावर ग्रिड प्रतिनिधियों और धरनार्थियों के बीच वार्ता हुई।
दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता में सहमति बनी कि मृतका के परिजनों को पावर ग्रिड की ओर से छह लाख रुपये और मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना के तहत सात लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। कुल 13 लाख रुपये की सहायता पर सहमति बनने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान धरने में पंचायत समिति सदस्य बसंत रेप्सवाल, निवर्तमान जिला परिषद सदस्य अजय भालोठिया, धर्मपाल गुर्जर, बोदूराम, बलबीर, विनोद, भोलाराम मीणा, लीलाधर डूडी, महेश, प्रशासक रघुनाथपुरा संजय नेहरा सहित पावर ग्रिड के देवाशीष, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश सिंघल, सीआई सुरेश रोलन, एसआई उमराव, सतपाल मावलिया और निवास आदि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042956


