[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में संकट मोचन हनुमान जी का भव्य मेला भरा; कुश्ती दंगल में सचिन जमालपुर ने जीती 11 हजार की कुश्ती, महिला पहलवान पूजा गणेश्वर भी विजेता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में संकट मोचन हनुमान जी का भव्य मेला भरा; कुश्ती दंगल में सचिन जमालपुर ने जीती 11 हजार की कुश्ती, महिला पहलवान पूजा गणेश्वर भी विजेता

जसरापुर में संकट मोचन हनुमान जी का भव्य मेला भरा; कुश्ती दंगल में सचिन जमालपुर ने जीती 11 हजार की कुश्ती, महिला पहलवान पूजा गणेश्वर भी विजेता

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के जसरापुर गांव में संकट मोचन हनुमान जी का वार्षिक मेला आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुश्ती दंगल का भी आयोजन हुआ, जिसमें सचिन जमालपुर ने 11 हजार रुपए की मुख्य कुश्ती जीती। महिला पहलवान पूजा गणेश्वर ने भी अपनी कुश्ती में जीत दर्ज की।यह मेला संकट मोचन हनुमान जी मंदिर के वार्षिक उत्सव पर पुजारी विनोद कुमार जोशी के सानिध्य और ग्रामवासियों के सहयोग से भरा गया। इसमें कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, सूरत और हरियाणा सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने बालाजी के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मन्नतें मांगी।मंदिर पुजारी विनोद कुमार जोशी ने बताया कि मेले का शुभारंभ सुबह 5:15 बजे हनुमान जी की ज्योत प्रज्वलन और महाआरती के साथ हुआ। इसके बाद सुबह से ही श्रद्धालु कतारबद्ध होकर दर्शन करते रहे।

भक्तों ने खीर, चूरमा, मोदक और नारियल जैसे विभिन्न व्यंजनों का भोग अर्पित कर परिवार की खुशहाली की कामना की। मेले में ग्रामीण परिवेश की रौनक देखने को मिली।रात्रि में जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें रणजीत योगी और मोहनलाल महरिया एंड पार्टी के गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। दोपहर 2:15 बजे से कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हुई। 11 हजार रुपए की मुख्य कुश्ती सचिन जमालपुर ने अक्कू बगड़ को हराकर जीती। 5100 रुपए की कुश्ती भोलू खेड़ी तलवाना ने संदीप सुल्ताना (शास्त्री अखाड़ा) को पराजित कर अपने नाम की।

वहीं, 3100 रुपए की कुश्ती अंकित लोयल ने राहुल बरन्ड को हराकर जीती। इसके अलावा, 1100 रुपए की कुश्ती महिला पहलवान पूजा गणेश्वर ने कमोद नंगली को हराकर दर्ज की। कुश्ती दंगल में मास्टर हंसराम काजला और मंगेज गुर्जर ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

इस अवसर पर नरेश दारूका, निशा दारूका, संजीव अग्रवाल, रीना अग्रवाल, झंडू राम गुर्जर, सुभाष केडिया, चुन्नीलाल चनेजा,विक्रम सिराधना, केदार खिंची, प्रकाश ठेकेदार, रामजस गुर्जर, कपिल धानिया, संदीप शर्मा उर्फ भली, राजेश जलन्द्रा,मनोज जोशी, महेंद्र तिरोड़ी, शिवकुमार सुरेलिया, अशोक सेन, रामचंद्र गुर्जर पंच, विजय पांडे, राजेश धेदड़, राजू शर्मा, भावेश सेन, ओमप्रकाश टोडपुरिया, मुकेश जाट, विक्की जोशी, ओमपाल सिंह, निशांत सैनी, दिपेंद्र जांगिड़, लकी जांगिड़, हरीश सैनी, रघुवीर योगी, सुरेश भांडोरिया, मनोज जोशी, रणजीत छाबड़ी और सतपाल छाबड़ी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles