फतेहपुर में सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई:प्रथम महिला शिक्षिका को याद कर बेटियों को शिक्षित करने पर जोर दिया
फतेहपुर में सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई:प्रथम महिला शिक्षिका को याद कर बेटियों को शिक्षित करने पर जोर दिया
फतेहपुर : स्थानीय सावित्रीबाई फुले कोचिंग क्लासेज में शनिवार को देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 125वीं जयंती मनाई गई। यह समारोह सैनी समाज संस्थान और सैनी युवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी मोहनलाल सिंगोदिया ने की। कुमारी संजू सैनी सिंगोदिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में शदयाराम राकसिया, बुधमल गढ़वाल, आचार्य रामगोपाल शास्त्री और अधिवक्ता विश्वनाथ सैनी शामिल थे।
इस अवसर पर प्रमुख वक्ता प्रहलाद बागड़ी ने सावित्रीबाई फुले के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज की बेटियों को शिक्षित करने और उन्हें आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वक्ता रामनिवास गढ़वाल ने संगठित होकर सामाजिक एकता के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया। राजकीय सेवा में कंप्यूटर अनुदेशक के पद पर कार्यरत संजू सैनी ने समाज में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी पर बल दिया।
बनवारी लाल तशीड, बाबूलाल कटारिया, पार्षद रामस्वरूप गढ़वाल, रामप्रसाद भभेवा और बुधमल गढ़वाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में पार्षद पवन सिंगोदिया, चंडीलाल बागड़ी, गोपाल मिटावा, सुभाष गढ़वाल, रामप्रसाद गढ़वाल, सुमेर गौड़, बाबूलाल गढ़वाल, राजकुमार राकसिया, अमित गढ़वाल, मनोज, विनोद गौड़, सज्जन सैनी और लालचंद बालान सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में, अध्यक्ष कृष्णकांत गढ़वाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन सुरेश सैनी ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043274


