सावित्रीबाई फुले जयंती पर मंडावा में कार्यक्रम आयोजित
सावित्रीबाई फुले जयंती पर मंडावा में कार्यक्रम आयोजित
मंडावा : शीतलों का मोहल्ला स्थित वर्कशॉप, मंडावा में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए भीम आर्मी शहर मंडावा महासचिव नथमल चोपड़ा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने अपने समय में पुरातनपंथ, कट्टरपंथ और जातिवाद का साहसपूर्वक सामना करते हुए समाज में शिक्षा की अलख जगाई, जिसका योगदान अविस्मरणीय है।
इस अवसर पर भीम आर्मी तहसील उपाध्यक्ष सुदर्शन महरिया ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं के साथ लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। महिलाएं न तो घर में पूरी तरह सुरक्षित हैं और न ही बाहर, ऐसे में सावित्रीबाई फुले के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष मंडावा अजय वर्मा नुआ ने बताया कि कार्यक्रम में भीम आर्मी शहर मंडल अध्यक्ष अशोक किरोड़िया, चंद्रभान आर्य, सुशील राठी, दिनेश काला, मुकेश राठी, सुनील कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता अमित मीणा, राधेश्याम आर्य, कृष्ण कुमार राठी, अशोक खटनावलिया सहित भीम आर्मी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने सावित्रीबाई फुले के जीवन, संघर्ष और योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043356


