[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सैनी युवा मंडल ने मनाई सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सैनी युवा मंडल ने मनाई सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती

महात्मा ज्योतिबा फुले भवन में हुआ आयोजन, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रुस्तम अली खान

सरदारशहर : सरदारशहर के ताल मैदान स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले भवन में रविवार को सैनी युवा मंडल की ओर से महान समाज सुधारक एवं महिला शिक्षा की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान सैनी समाज के लोगों ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवभगवान कम्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि धर्मसिंह गहलोत, पूर्व महाप्रबंधक बीएसएनएल राजस्थान रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में सावित्रीबाई फुले के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं की शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए, जो आज भी प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर महेश कम्मा, मुरलीधर राकसिया, जगदीश प्रसाद बागड़ी, रामकुमार राकसिया, रामेश्वर बागड़ी, बाबूलाल सांखला, लक्ष्मीनारायण कम्मा, बनवारी लाल मारोठिया, श्रवण बागड़ी, गंगाधर टाक, मोनिका कम्मा, राकेश टाक, मनोज कटारिया, बाबूलाल सिंगोदिया, प्रभुजी कम्मा, सीताराम सूईवाल, जितेंद्र टाक, संदीप तूनवाल, मनोज खडोलिया, सुरेन्द्र कम्मा सहित सैनी समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन कपिल टाक एवं माणकचंद बालाण द्वारा किया गया। आयोजन में समाज में शिक्षा, समानता और जागरूकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Related Articles