मरहूम अब्बास टेंटवाले की 10वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर, 141 यूनिट रक्त संग्रह
मरहूम अब्बास टेंटवाले की 10वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर, 141 यूनिट रक्त संग्रह
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : मरहूम अब्बास टेंटवाले की दसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर जयपुरिया स्कूल नवलगढ़ में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ आईपीएस अरशद अली, डीआईजी द्वारा किया गया। यह रक्तदान शिविर पिछले 10 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है और हर वर्ष की भांति इस बार भी क्षेत्रवासियों एवं युवाओं में रक्तदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आयोजनकर्ताओं के अनुसार शिविर में कुल 141 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मरहूम अब्बास टेंटवाले को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर विधायक विक्रम सिंह जाखल, आईपीएस अरशद अली, डीआईजी, भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, जरीना खान (सरपंच बेसवा), समाजसेवी कैलाश चोटिया, सुभिता सिगड़, विष्णु बसोतिया, शोयब खत्री, अधिवक्ता रणवीर सिंह, मोइनुद्दीन खान, अयूब बिल्लू, मोहन चूड़ीवाल, तौफीक अली, पार्षद आमिर खान, इलियास खान, इकबाल मटवान, आमिन (कालू), यूनुस गाइड, मकसूद खान, अकरम खान, शकील खान, मोंटू, लीलाधर चोखानी, आबिद चिप्पा, शम्सुद्दीन खान (कासली), सद्दाम खान, सरताज खान, शाहरुख खान, जावेद खान, महेंद्र हलवाई, कामरान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व आमजन उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों का स्वागत रफीक खान द्वारा किया गया। अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए इसे मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम बताया और युवाओं से आगे बढ़कर रक्तदान करने का आह्वान किया।
उल्लेखनीय है कि मरहूम अब्बास खान नवलगढ़ में “अब्बास टेंटवाले” के नाम से प्रसिद्ध थे। उनकी स्मृति में उनके परिवार द्वारा विगत 10 वर्षों से प्रतिवर्ष 3 जनवरी को लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हर वर्ष सैकड़ों की संख्या में लोग रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037507


