खेतड़ी में सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई:पालिका चेयरमैन गीता सैनी ने दी श्रद्धांजलि, शिक्षा के महत्व के बारे में बताया
खेतड़ी में सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई:पालिका चेयरमैन गीता सैनी ने दी श्रद्धांजलि, शिक्षा के महत्व के बारे में बताया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे में शनिवार को युवाओं द्वारा सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में पालिका चेयरमैन गीता सैनी मुख्य अतिथि, राधेश्याम भारती विशिष्ट अतिथि और लीलाधर सैनी ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
समाज में दिए योगदान को किया याद
पालिका चेयरमैन गीता सैनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले ने समाज को शिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सावित्रीबाई फुले को देश की पहली महिला शिक्षिका होने का गौरव प्राप्त है।
उन्होंने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले का बचपन कठिनाइयों से भरा था, जिससे प्रेरणा लेकर उन्होंने समाज को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने पहले स्वयं शिक्षा ग्रहण की और फिर दूसरों को शिक्षित होने के लिए प्रेरित किया।
गीता सैनी ने कहा कि आज का युग शिक्षा का युग है, जिसमें कड़ी मेहनत करने वाले ही सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने जोर दिया कि महिलाओं के शिक्षित होने से पूरे परिवार को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा के प्रति जागरूक होकर इसे बढ़ावा देना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने महिलाओं को अनेक अधिकार दिए हैं, जिनका लाभ उठाने के लिए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। चेयरमैन ने ग्रामीणों से महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर वेणीशंकर, मोहनलाल, अमित सैनी, पुरूषोत्तम, बाबूलाल, डॉ. महेंद्र सैनी, सुनील सैनी, करतार शर्मा, राजेश सैनी, विजेश सैनी, कविता, संतोष, कमला देवी, कृष्णा देवी, सुमन देवी, लक्ष्मी देवी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037681


