[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शाकंभरी में सेवादार परिवार ने हवन में दी आहुति:उदयपुरवाटी दूसरे दिन शनिवार को मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक लाइटों से सजाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शाकंभरी में सेवादार परिवार ने हवन में दी आहुति:उदयपुरवाटी दूसरे दिन शनिवार को मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक लाइटों से सजाया गया

शाकंभरी में सेवादार परिवार ने हवन में दी आहुति:उदयपुरवाटी दूसरे दिन शनिवार को मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक लाइटों से सजाया गया

उदयपुरवाटी : मां शाकंभरी के प्राकट्य महोत्सव के दूसरे दिन सेवादार परिवार द्वारा जन कल्याण के लिए हवन का आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान मां शाकंभरी के दरबार में संपन्न हुआ, जिसमें देश की खुशहाली और आमजन के कल्याण की कामना की गई।

सेवादार परिवार ने महंत दयानाथ महाराज के सानिध्य में 27वां प्राकट्य महोत्सव मनाया। आयोजन के दूसरे दिन शनिवार को मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक लाइटों से विशेष रूप से सजाया गया था।

सेवादार परिवार के प्रवक्ता मुकेश मोदी, जयपुर के अनुसार, पंडित पूरमल शर्मा के आचार्यत्व में विद्वान पंडितों ने विधि-विधान के साथ हवन संपन्न कराया। हवन के बाद मां शाकंभरी की महाआरती की गई और भोग लगाया गया। इस अवसर पर कन्या पूजन और कन्या सम्मान का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।

महोत्सव के दौरान रंगारंग प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। सेवादार परिवार से जुड़े सभी श्रद्धालुओं ने मां शाकंभरी को धोक लगाकर सामूहिक प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर मुंबई प्रवासी नरेश भूत, राजेश खेरिया रानीगंज, राजकुमार केडिया हैदराबाद, महेश अग्रवाल मुंबई, मनीष जालान, पवन कैंया, नेमीचंद सर्राफ, विनोद अग्रवाल, हनुमान अग्रवाल, विवेक, अजय मिश्रा, महेश भूत, अशोक भूत डूंडलोद, गिरधारीलाल इंदौरिया, हरफूल सिंह, भीम सिंह, सुरेश नुआवाला, जितेंद्र सैनी, सहीराम खटोड़ सहित कई श्रद्धालु और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles