श्रीमाधोपुर में सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई:407 लोगों ने किया ब्लड डोनेट, युवाओं ने दिखाया उत्साह
श्रीमाधोपुर में सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई:407 लोगों ने किया ब्लड डोनेट, युवाओं ने दिखाया उत्साह
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में मां सावित्री बाई फुले की जयंती पर शनिवार को सीकर बाजार में सर्व समाज की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शाम 5 बजे तक विभिन्न ब्लड बैंकों की टीमों ने कुल 407 यूनिट रक्त संग्रहित किया।शिविर में महिलाओं और युवतियों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। आयोजन समिति के राजू बागवान, महेश सैनी और सुरेश सैनी ने बताया कि शहर की विभिन्न सामाजिक और शिक्षण संस्थाओं के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों ने इस शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शिविर का शुभारंभ मां सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला और उपस्थित लोगों को इसकी जानकारी दी।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के नीमकाथाना अध्यक्ष संयोग भावरिया, कांग्रेस युवा नेता कुणाल सिंह शेखावत, डॉ. मंगल यादव, श्याम चौधरी, पूर्व बीईईओ साधुराम सैनी, दिनेश कटारिया, ओमप्रकाश सैनी प्रधान, पार्षद विनेश सैनी, पूर्व पार्षद दयाराम सैनी, दिनेश नाजिम, बाबूलाल कटारिया, रमेश सैनी, वेदप्रकाश बारोलिया, पार्षद रामनाथ सैनी और महावीर सिंह शेखावत मऊ सहित कई कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2043267


