[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में ट्रक ड्राइवरों ने दो घंटे तक लगाया जाम,ढाई किलोमीटर लंबा जाम लगा, एनजीओ और पुलिस पर वसूली के आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में ट्रक ड्राइवरों ने दो घंटे तक लगाया जाम,ढाई किलोमीटर लंबा जाम लगा, एनजीओ और पुलिस पर वसूली के आरोप

फतेहपुर में ट्रक ड्राइवरों ने दो घंटे तक लगाया जाम,ढाई किलोमीटर लंबा जाम लगा, एनजीओ और पुलिस पर वसूली के आरोप

फतेहपुर : एनजीओ सदस्य और पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर ट्रक ड्राइवरों ने दो घंटे तक रोड जाम कर दिया। मामला सीकर जिले के फतेहपुर का है। जहां फतेहपुर-सालासर रोड पर शनिवार ट्रक ड्राइवरों ने सुबह 11:30 बजे से 1:30 बजे तक हाईवे जाम कर दिया। इसके बाद मौके पर ढाई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। ड्राइवरों ने एनजीओ सदस्यों और पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

ट्रक के डिवाइडर पर चढ़ने के बाद मौके पर ड्राइवर जुट गए।
ट्रक के डिवाइडर पर चढ़ने के बाद मौके पर ड्राइवर जुट गए।

फर्स्ट एड किट और रेडियम पट्टी के नाम पर वसूली का आरोप

ट्रक ड्राइवरों ने बताया-हाईवे पर फर्स्ट एड किट और रेडियम पट्टी देने के नाम पर एनजीओ के दो-तीन सदस्य और दो पुलिसकर्मी मौजूद थे। ये लोग ड्राइवरों से 300 से 500 रुपए तक की अवैध वसूली कर रहे थे। ड्राइवरों का आरोप है कि एक ट्रक को जबरन रोकने की कोशिश में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराया। इसके बाद वहां से गुजर रहे अन्य ट्रक ड्राइवरों ने इसका विरोध करते हुए सड़क जाम कर दी।

सड़क पर की नारेबाजी

ड्राइवरों ने इकट्ठा होकर सड़क पर नारेबाजी की। उनका कहना था कि एनजीओ द्वारा पर्ची देकर जबरन फर्स्ट एड किट और रेडियम पट्टी खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है और इसके लिए 300 से 500 रुपए वसूले जा रहे हैं।

सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस की समझाइश पर जाम खोला

जाम के कारण सालासर जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हुई। छोटे वाहनों को स्थानीय लोगों ने ग्रामीण रास्तों से होकर जाने का सुझाव दिया। सदर थाना अधिकारी सहित पुलिस के कई जवान मौके पर पहुंचे और ड्राइवरों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 1:40 बजे जाम पूरी तरह से खुल सका।

इनका ये कहना

एनजीओ द्वारा वाहनों पर रेडियम फिल्म लगाई जा रही थीं। इस दौरान एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इसके बाद अन्य ट्रक ड्राइवरी से नाराज हो गए और उन्होंने ट्रक ड्राइवर को हर्जाना देने को लेकर जाम लगा दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक ड्राइवर को हर्जना दिलवाकर जाम खुलवाया। वहीं दो अन्य गाड़ियां भी डिवाइडर पर चढ़ गई थीं। जिन्हें क्रेन की मदद से डिवाइडर से बाहर निकाला गया। सुरेंद्र सिंह देग़ड़ा,थाना अधिकारी, सदर फतेहपुर

Related Articles