पीड़ित परिवारों के समर्थन में उतरे कैलाश दास महाराज, प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की मांग
पीड़ित परिवारों के समर्थन में उतरे कैलाश दास महाराज, प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की मांग
खेतड़ी : सारी धाम के महंत कैलाश दास महाराज आज दोपहर खेतड़ी क्षेत्र के दलेलपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों की समस्या का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। महाराज ने बताया कि राजेश मीणा सहित 8 मीणा परिवारों के घरों तक जाने वाले मुख्य रास्ते को लेकर पिछले 12 वर्षों से विवाद व समस्या बनी हुई है। पीड़ित परिवारों द्वारा इस संबंध में पिछले दो वर्षों से संबंधित विभागों में लगातार शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया। आज मौके पर पहुंचकर कैलाश दास महाराज ने खेतड़ी प्रशासन को फोन के माध्यम से पूरे मामले से अवगत कराया और शीघ्र समाधान की मांग की।
महाराज ने कहा कि प्रशासन ने जल्द ही समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया है, जिससे पीड़ित परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि झुंझुनूं जिले में दबे-कुचले और शोषित समाज पर किसी भी तरह का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कैलाश दास महाराज ने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए और उनके मूलभूत अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043356


