टी.सी. प्रकाश स्मृति सम्मान समारोह आयोजित, 251 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
टी.सी. प्रकाश स्मृति सम्मान समारोह आयोजित, 251 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड़ के शिमला ग्राम में शेखावाटी के प्रसिद्ध साहित्यकार, लेखक व पत्रकार स्वर्गीय टी.सी. प्रकाश की 93वीं जयंती के अवसर पर टी.सी. प्रकाश स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन 2 जनवरी (शुक्रवार) को प्रातः 11 बजे खेल मैदान, शिमला में भव्य रूप से किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता सिंघानिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार गर्ग ने की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. संदीप नेहरा, राजस्थान स्कूल के डायरेक्टर मधुर यादव (कोटपुतली), महान मूर्तिकार मातुराम वर्मा, डॉ. उमेश गुप्ता, श्री बृजमोहन शर्मा (हैदराबाद), डॉ. पूरणमल सुरोलिया, डॉ. उमराव सिंह यादव, डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता, राव ईश्वर सिंह, राहुल गांधी विचार मंच के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पूरणमल सुरोलिया, ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष कैलाश पांडे, पचेरी सरपंच ओमप्रकाश बोहरा, सिंघाना नगर पालिका अध्यक्ष विजय पांडे, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शकुंतला यादव, पूर्व जीडीईओ मोहनलाल यादव, ठाठवाड़ी सरपंच डॉ. किशोरी लाल यादव सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
समारोह की शुरुआत स्वर्गीय टी.सी. प्रकाश को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। अपने संबोधन में डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि टी.सी. प्रकाश की स्मृति में उनके सुपुत्र डॉ. रामानंद शर्मा पिछले 17 वर्षों से लगातार इस भव्य आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। टी.सी. प्रकाश पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में हमारे आदर्श रहे हैं, उनके बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
डॉ. संदीप नेहरा सहित अन्य वक्ताओं ने भी टी.सी. प्रकाश के सामाजिक और पत्रकारिता योगदान को याद करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।
समारोह में देशभर से चयनित 251 प्रतिभाओं को “टी.सी. प्रकाश राष्ट्रीय गौरव अवार्ड” प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल द्वारा 19 लोगों को मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। वहीं, पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता, डॉ. रामकरण यादव, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा को नोबेल शांति पुरस्कार, जबकि डॉ. संदीप नेहरा, डॉ. रामानंद शर्मा और डॉ. उमराव सिंह यादव को ह्यूमैनिटी अवार्ड प्रदान किया गया।

समारोह के दौरान गेटवेल हॉस्पिटल के सौजन्य से निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 687 रोगियों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
कार्यक्रम में कायमगंज व दिल्ली के प्रसिद्ध जादूगर एस.के. शर्मा एवं उनकी टीम ने शानदार जादू शो प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। समारोह में आसपास के क्षेत्र के सरपंच, पंचायत समिति सदस्य एवं सैकड़ों ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस मौके पर कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव, सिंघाना पालिका चेयरमैन विजय पांडे, उमेश शर्मा, केसी पांडे, ओमप्रकाश बोहरा, टीना कटारिया, आचार्य अभिमन्यु शर्मा, अनिल शर्मा, गोकुलचंद सैनी, राजेश गाडराटा, ठाकुर सिंह, मोहनलाल, दिनेश सांखला, डॉ. जितेंद्र, डॉ. मयंक, डॉ. सरिता, मनोज मित्तल, धर्मपाल, सरजीत स्वामी, निकेश पारीक, मोहित सक्सेना सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043371


