[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग की बहाली की मांग:अभिभाषक संघ ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया, न्यायिक कार्य ठप रहे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग की बहाली की मांग:अभिभाषक संघ ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया, न्यायिक कार्य ठप रहे

नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग की बहाली की मांग:अभिभाषक संघ ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया, न्यायिक कार्य ठप रहे

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना के अभिभाषक संघ ने शुक्रवार को नीमकाथाना जिले और सीकर संभाग की बहाली की मांग को लेकर न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। वकीलों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

राज्य सरकार के फैसले का किया विरोध

अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने बताया- राज्य सरकार ने 28 दिसंबर को नीमकाथाना को जिला और सीकर को संभाग के दर्जे से समाप्त करने का आदेश जारी किया था। तभी से अभिभाषक संघ इस आदेश के विरोध में आंदोलन कर रहा है।

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा धरना

यादव ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार से जिला और संभाग को दोबारा बहाल करने की मांग की। बार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले को उच्च न्यायालय में भी चुनौती दी गई है।

धरने में रोशन मोदी, राजू सैनी, पंकज सैनी, रविंद्र जाखड़, कामरेड गोपाल सैनी, पूरन शर्मा, नवदीप सैनी, होशियार सिंह बड़सरा, राजेंद्र भाटिया, ओमप्रकाश महला और लीलाराम सहित कई अधिवक्ता शामिल हुए।

Related Articles