पाटन में डंपर-बाइक की आमने-सामने टक्कर:राम सिंह की ढाणी में बाइक सवार गंभीर घायल, ग्रामीणों के लिए ओवरलोड वाहन बने खतरा
पाटन में डंपर-बाइक की आमने-सामने टक्कर:राम सिंह की ढाणी में बाइक सवार गंभीर घायल, ग्रामीणों के लिए ओवरलोड वाहन बने खतरा
पाटन : पाटन क्षेत्र के राम सिंह की ढाणी में शुक्रवार को एक डंपर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
सामने से आ रहे डंपर से हुई टक्कर
जानकारी के अनुसार, राम सिंह की ढाणी निवासी शेर सिंह अपनी बाइक से काकड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
ड्राइवर डंपर छोड़कर फरार
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर घायल शेर सिंह को पाटन अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
ओवरलोड डंपरों से परेशान ग्रामीण
ग्रामीणों ने बताया- इस रास्ते पर पूरे दिन ओवरलोड डंपर चलते रहते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से इन डंपरों पर अंकुश लगाने की मांग की है, ताकि आमजन को हादसों से बचाया जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035702
