परीसीमन से असंतुष्ट ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा:दीनारपुरा को रोसावा पंचायत में वापस शामिल करने की मांग
परीसीमन से असंतुष्ट ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा:दीनारपुरा को रोसावा पंचायत में वापस शामिल करने की मांग
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
फतेहपुर : राज्य सरकार की ओर से पंचायतों के पुनर्गठन और परिसीमन के बाद फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की रोसावा ग्राम पंचायत के दीनारपुरा गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि दीनारपुरा पहले रोसावा पंचायत का हिस्सा था और उसे मुख्यालय बनाया गया था। नए परिसीमन में दीनारपुरा को रोसावा से अलग कर ठीठावता पिरान पंचायत में शामिल कर दिया गया है। इसी से नाराज होकर ग्रामीणों ने दीनारपुरा को वापस रोसावा ग्राम पंचायत में शामिल करने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपते समय सीकर सांसद अमराराम, हरिराम गोदारा, भवानी सिंह, अशोक, महेश, विजयपाल, भंवरलाल, दलीप, संदीप, मनोज, अर्जुन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035482
