हरियाणा से स्कूल ग्रुप खाटूश्यामजी दर्शन करने आया,स्टूडेंट की मौत:रास्ता भटके, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर; प्रिंसिपल समेत 3 घायल
हरियाणा से स्कूल ग्रुप खाटूश्यामजी दर्शन करने आया,स्टूडेंट की मौत:रास्ता भटके, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर; प्रिंसिपल समेत 3 घायल
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : सीकर के खाटूश्यामजी बाबा के दर्शन करने आया हरियाणा के एक स्कूल का स्टाफ और बच्चे हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार वाहन ने टीचर्स और बच्चों को टक्कर मार दी, जिसमें 15 साल की स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रिसिंपल समेत 3 घायल हो गए।
हादसा गुरुवार देर रात एक बजे हादसा खाटूश्यामजी में दांतारामगढ़ रोड का है। टक्कर के बाद वाहन चालक भाग गया था, जिसकी तलाश की जा रही है।
रास्ता भटक गया था स्कूल स्टाफ और बच्चे
जानकारी अनुसार- हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित एक स्कूल का स्टाफ और बच्चे खाटूश्यामजी में दर्शन करने बस में आए थे। खाटू में दर्शन करने के बाद सभी अपनी बस की तरफ जा रहे थे लेकिन रास्ता भटककर दांतारामगढ़ रोड पर पहुंच गए।
इसी दौरान तेज स्पीड में आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें 15 साल की स्टूडेंट पायल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रिंसिपल अशोक शर्मा (55), ड्राइवर जयकरण (50) और एक युवती अंजना (22) गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों को इलाज के लिए देर रात ही सीकर के एसके हॉस्पिटल में रेफर किया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। वहीं मृतका छात्रा का शव खाटूश्यामजी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। यहां पर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043356


