[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी:नीलगाय को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा; कोई घायल नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी:नीलगाय को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा; कोई घायल नहीं

सरदारशहर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी:नीलगाय को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा; कोई घायल नहीं

सरदारशहर : चूरू जिले के सरदारशहर-चूरू मुख्य सड़क पर गुरुवार रात एक लग्जरी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा उदासर बीदावतान के पास श्रीनाथजी फार्म हाउस के पास हुआ। तेज रफ्तार कार पलटती हुई सड़क किनारे दो पेड़ों से जा टकराई।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पेड़ टूटकर अलग हो गए और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गनिमत रही कि इस हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई।

नीलगाय के सामने आने से हादसा हुआ

मौके पर भालेरी पहुंची पुलिस ने बताया- गाड़ी के चालक की पहचान रावतसर निवासी अमन के रूप में हुई है। अमन ने बताया कि गाड़ी में तीन लोग सवार थे और नीलगाय के अचानक सामने आने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शी ने तेज रफ्तार बताया हादसे का कारण

स्थानीय निवासी किसान राजेंद्र कुमार ने बताया- कार अत्यधिक तेज गति से आ रही थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। राजेंद्र के अनुसार, इस मुख्य सड़क पर अक्सर तेज गति से वाहन चलते हैं और कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद वाहन चालक सतर्क नहीं हो रहे हैं, जिससे हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। स्थानीय लोग तेज गति से होने वाले इन हादसों को लेकर चिंतित हैं और सड़क सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं।

गति सीमा लागू करने की मांग

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा के महत्व को उजागर करता है। स्थानीय लोग और प्रशासन सड़क पर गति सीमा लागू करने और वाहनों की गति पर निगरानी रखने की मांग कर रहे हैं ताकि ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles