बस की टक्कर से युवक घायल:रतननगर बाइपास पर हादसा, सिर में गंभीर चोट; अस्पताल में भर्ती
बस की टक्कर से युवक घायल:रतननगर बाइपास पर हादसा, सिर में गंभीर चोट; अस्पताल में भर्ती
चूरू : चूरू के रतननगर बाइपास पर शुक्रवार दोपहर एक निजी बस की टक्कर से पैदल चल रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया।
सूचना मिलने पर रतननगर थाना के एएसआई छगनलाल पुलिस जाप्ते के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल युवक की जानकारी ली। एएसआई छगनलाल ने बताया कि घायल युवक की पहचान दौसा के परासपुरा निवासी बाबूलाल (30) के रूप में हुई है।
बाबूलाल के सिर में गंभीर चोट होने के कारण वह अचेत अवस्था में है। डॉक्टरों द्वारा उसकी सिटी स्कैन और अन्य आवश्यक जांचें करवाई जा रही हैं। जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। एएसआई छगनलाल ने यह भी बताया कि पुलिस युवक के परिजनों के बारे में जानकारी जुटा रही है। सिर में गंभीर चोट के कारण युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035943
