[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर में 40 घंटे से नहीं निकला सूरज:घने कोहरे और भीषण ठंड से जनजीवन प्रभावित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर में 40 घंटे से नहीं निकला सूरज:घने कोहरे और भीषण ठंड से जनजीवन प्रभावित

बीदासर में 40 घंटे से नहीं निकला सूरज:घने कोहरे और भीषण ठंड से जनजीवन प्रभावित

बीदासर : बीदासर कस्बे में पिछले 40 घंटे से सूरज नहीं निकला है। साल 2026 के पहले दिन से ही घना कोहरा और भीषण ठंड जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को भी सुबह से कस्बे और आसपास के इलाकों में कोहरे की मोटी चादर छाई रही। इसके कारण स्टेट हाईवे-20 पर दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे यातायात पर असर पड़ा।

ठंड से बचाव के लिए लोग जगह-जगह अलाव तापते नजर आए। बाजारों और चौराहों पर सुबह से ही अलाव के पास भीड़ देखी गई। बढ़ती सर्दी के कारण गर्म खाद्य पदार्थों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ उमड़ी। लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने आम जनजीवन को बाधित कर दिया है। स्थानीय लोग अब मौसम साफ होने और धूप निकलने का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles