धोलिया गांव में बिजली पोल लगाने का विरोध:किसान मुआवजे की मांग पर अड़े, विभाग और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की
धोलिया गांव में बिजली पोल लगाने का विरोध:किसान मुआवजे की मांग पर अड़े, विभाग और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की
सादुलपुर : सादुलपुर के निकटवर्ती गांव धोलिया में बिजली पोल लगाने के कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। गुरुवार को किसानों ने बिना पूर्व सूचना खेतों में पोल लगाने का विरोध करते हुए विभाग और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार बिना किसी पूर्व सूचना के किसानों के खेतों में जबरन घुसकर जेसीबी और मशीनों से बड़े-बड़े गड्ढे खोद रहा है। इससे खड़ी फसल को नुकसान पहुंच रहा है, जिससे किसानों की फसल बर्बाद हो रही है और भूमि अनुपयोगी होती जा रही है।

किसानों के अनुसार, बिजली पोल लगने से करीब 2 बीघा (लगभग 2 एकड़) भूमि खराब हो रही है। इसके अलावा, वाहनों द्वारा खड़ी चने की फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कंक्रीट, स्पॉटिंग सिस्टम, सरिया, रोड एंगल जैक आदि सामग्री मनमर्जी से खेतों में डालकर चने की फसल को बर्बाद किया जा रहा है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक किसानों को लिखित रूप में मुआवजे का आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक आगे कोई भी कार्य नहीं करने दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि यह बिजली लाइन रतनगढ़ से चैनपुरा तक बिछाई जा रही है। हालांकि, मौके पर मौजूद अधिकारियों के पास मुआवजे से संबंधित कोई भी लिखित दस्तावेज या स्पष्ट जानकारी नहीं है। अधिकारी केवल मौखिक आदेशों के आधार पर काम कर रहे हैं, जिससे किसानों में असंतोष और बढ़ गया है।
ग्रामीणों की मांग है कि जिन खेतों में पोल लगाए गए हैं, वहां की जमीन भविष्य में खेती योग्य नहीं रहेगी। ऐसे में किसानों को मुआवजे के साथ-साथ किराया भी दिया जाना चाहिए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे उपखंड अधिकारी को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर आंदोलन करेंगे। इस दौरान गोपीराम राहड़, गुलशन फागेडिया, दीनू राठौड़, देबू सिंह, जयवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, रामचंद्र राहड़, पिंकू, तेजपाल सिंह, सुरेंद्र, सनोज और कानू सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035482
