फतेहपुर पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार:सूने मकान से बकरा, पंखे और कबूतर चुराए थे
फतेहपुर पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार:सूने मकान से बकरा, पंखे और कबूतर चुराए थे
फतेहपुर : फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक सूने मकान और बाड़े से बकरा, तीन पंखे, वाशिंग मशीन और कबूतर चोरी किए थे।
थानाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 48, मोहल्ला तेलियान निवासी मोहम्मद रफीक पुत्र इब्राहिम ने इस संबंध में एक मुकदमा दर्ज कराया था। रफीक ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने घर पर 85 कबूतर पाल रखे थे, जिन्हें वे घर के पास स्थित नोहरे में रखते थे।
19 दिसंबर की शाम को कबूतरों को दाना-पानी खिलाकर वे घर आ गए थे। 20 दिसंबर की सुबह 5 बजे जब वे नोहरे में गए, तो कबूतर गायब मिले। जांच करने पर नोहरे से कपड़े धोने की मशीन, तीन पंखे और एक बकरा भी चोरी हो चुका था।
पुलिस टीम ने गुरुवार को इस मामले में रेहान पुत्र इशाक काजी (वार्ड नंबर 48, मोहल्ला तेलियान), सैफ पुत्र उमर काजी (वार्ड नंबर 48, मोहल्ला तेलियान) और गणेश पुत्र प्रदीप (वार्ड नंबर 41, मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती, रतनगढ़, जिला चूरू) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 15 कबूतर बरामद किए हैं। आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035389

