[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हाथ में कट्टा फटा तो फायरिंग की झूठी कहानी बनाई:गर्लफ्रेंड के ब्लॉक करने के बाद सुसाइड कर रहा था; लोग इकठ्ठा हुए तो बोला- नकाबपोश मारने आए थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हाथ में कट्टा फटा तो फायरिंग की झूठी कहानी बनाई:गर्लफ्रेंड के ब्लॉक करने के बाद सुसाइड कर रहा था; लोग इकठ्ठा हुए तो बोला- नकाबपोश मारने आए थे

हाथ में कट्टा फटा तो फायरिंग की झूठी कहानी बनाई:गर्लफ्रेंड के ब्लॉक करने के बाद सुसाइड कर रहा था; लोग इकठ्ठा हुए तो बोला- नकाबपोश मारने आए थे

झुंझुनूं : गर्लफ्रेंड ने ब्लॉक किया तो बॉयफ्रेंड ने सुसाइड करने की कोशिश की। कट्टा निकाला और जैसे ही लोड किया वह हाथ में फट गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो युवक ने झूठी कहानी बना दी। कहा- अज्ञात हमलावर ने मुझपर फायर किया और भाग निकला।

जब पुलिस ने पूछताछ की तो युवक ने पुलिस को भी गुमराह किया। सुसाइड की कोशिश का खुलासा न हो जाए इसके लिए अपने चचेरे भाइयों पर जानलेवा हमले का आरोप लगा दिया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती हो गया। जैसे ही अस्पताल से बाहर आया और पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो युवक टूट गया और पूरी कहानी पुलिस को बता दी।

पुलिस ने युवक को सुसाइड की कोशिश और अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। मामला झुंझुनूं के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के काकोड़ा गांव में 28 दिसम्बर की घटना है। पुलिस ने 1 दिसंबर गुरुवार को युवक को गिरफ्तार किया।

सूरजगढ़ थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा ने बताया- काकोड़ा निवासी अजय बावरिया उर्फ दीपू (23) पर 2 नकाबपोशों द्वारा फायरिंग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो युवक का लेफ्ट हाथ खून से लथपथ था। प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद लगा। लेकिन, युवक के घायल होने के चलते एम्बुलेंस बुला कर उसे सूरजगढ़ अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। गुरुवार को जैसे ही वह अस्पताल से आया। उससे मामले को लेकर कड़ाई से पूछताछ की और गिरफ्तार कर लिया गया।

MP की युवती ने ब्लॉक किया तो डिप्रेशन में गया

SHO ने बताया- पूछताछ में अजय ने बताया कि करीब सालभर पहले उसकी इंस्टाग्राम पर मध्य प्रदेश की एक युवती से दोस्ती हुई थी। जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। कुछ दिनों से युवती ने अजय से बात करना बंद कर दिया और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इसको अजय बर्दाश्त नहीं कर पाया और गहरे डिप्रेशन में चला गया। डिप्रेशन में आकर उसने सुसाइड करने की ठानी।

अजय 28 दिसंबर की रात को अस्पताल में भर्ती हो गया था।
अजय 28 दिसंबर की रात को अस्पताल में भर्ती हो गया था।

हाथ में कट्टा फटा

SHO ने बताया- 28 दिसंबर को अजय अपने घर में अवैध देशी कट्टे के साथ सुसाइड की तैयारी कर रहा था। जैसे ही वह कट्टे को लोड करने लगा, ट्रिगर दब गया और गोली सीधे उसके बाएं (लेफ्ट) हाथ में जा लगी। तेज धमाके की आवाज से आसपास के लोग अजय के घर पहुंचे। खून से लथपथ अजय को देखकर लोग सकते में आ गए।

लोगों को देख अजय ने तुरंत दिमाग चलाया और एम्बुलेंस बुलाने के साथ पुलिस को सूचना देने को कहा कि दो अज्ञात नकाबपोश युवकों ने घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला किया है। उसने पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए हरियाणा में रहने वाले अपने चचेरे भाइयों पर भी शक जाहिर कर पुलिस को उलझाने की कोशिश की।

अस्पताल में वह 3 दिन रहा, इसके बाद 1 दिसंबर को बाहर आते ही पुलिस ने उससे पूछताछ कर गिरफ्तार कर लिया।
अस्पताल में वह 3 दिन रहा, इसके बाद 1 दिसंबर को बाहर आते ही पुलिस ने उससे पूछताछ कर गिरफ्तार कर लिया।

ट्यूबवेल के नीचे छिपाया हथियार

SHO ने बताया- गोली लगने के असहनीय दर्द के बावजूद आरोपी ने सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की। उसने हथियार को एक प्लास्टिक की थैली में लपेटा और घर के पास स्थित ट्यूबवेल पर बिजली के स्टार्टर के नीचे छिपा दिया, ताकि पुलिस की तलाशी में कुछ हाथ न लगे।

SHO ने बताया- शुरुआत से ही अजय की कहानी पर शक था। हाथ पर लगी गोली के निशान और घटनास्थल की स्थिति मेल नहीं खा रही थी। 31 दिसंबर को अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तो अजय टूट गया और सच उगल दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 1 अवैध देशी कट्टा और 08 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin