कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने संपर्क पोर्टल व योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
झुंझुनूं : जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संपर्क पोर्टल एवं साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आमजन से प्राप्त परिवादों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर डॉ. गर्ग ने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
बैठक में कृषि विभाग द्वारा खाद एवं बीज की उपलब्धता की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने आगामी कृषि सीजन को देखते हुए पर्याप्त भंडारण, समय पर आपूर्ति तथा कालाबाजारी पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए।
इसके अलावा, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए डॉ. गर्ग ने अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण करने, पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और फील्ड स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।बैठक में अपर जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042883


