[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई में 15 फरवरी तक हटेंगी बिजली लाइनें:ग्रामीणों का धरना समाप्त, अधिकारियों से बनी सहमति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई में 15 फरवरी तक हटेंगी बिजली लाइनें:ग्रामीणों का धरना समाप्त, अधिकारियों से बनी सहमति

बबाई में 15 फरवरी तक हटेंगी बिजली लाइनें:ग्रामीणों का धरना समाप्त, अधिकारियों से बनी सहमति

बबाई : खेतड़ी उपखंड के बबाई गांव में घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइनों को हटाने की मांग को लेकर चल रहा ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन समाप्त हो गया। बिजली विभाग और ग्रामीणों के बीच सहमति बनने के बाद यह फैसला लिया गया। बिजली विभाग ने ग्रामीणों को 15 फरवरी तक घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइनों को हटाने का लिखित आश्वासन दिया है। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने पावर हाउस पर चल रहे अपने धरने को समाप्त करने की घोषणा की।

ग्रामीणों ने बताया कि बबाई गांव में घरों के ऊपर से बिजली की लाइनें गुजर रही हैं। इन तारों को ऊंचा करने के लिए विभाग को पूर्व में कई बार अवगत कराया गया था, लेकिन लटकते तारों को ठीक करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।

धरने के दौरान खेतड़ी, मेंहाड़ा, खेतड़ीनगर और बबाई थानों का पुलिस जाब्ता तैनात रहा। इस मौके पर सुनील नायक, एडवोकेट निरंजन लाल सैनी, विष्णु कुमार नायक, पिंकु गुर्जर माधोगठ, रसीद कुरैशी, इमरान, जावेद, मोंटी सामरिया, विकास मीणा, दिनेश बबरेवाल, संजय कुमार, मोहित सैन, शहबाज कुरेशी, रेहान कुरेशी, विक्रम सैनी, फैजान कुरेशी, इंसाफ कुरेशी, इमरान कुरेशी, धोलू मेघवाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली लाइनों को नहीं हटाया गया, तो वे फिर से आंदोलन करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet