तेजाजी मंदिर के निर्माण हेतु 6 डंपर बजरी की घोषणा
सरपंच महेंद्र सिंह थाकन का किया स्वागत–सम्मान
चिड़ावा : अरड़ावता के तेजा भक्त एवं समाजसेवी सरपंच महेंद्र सिंह थाकन द्वारा क्यामसर स्थित तेजाजी मंदिर के निर्माण हेतु 6 डंपर (लगभग 3 हजार क्विंटल डबल फिल्टर) बजरी देने की घोषणा किए जाने पर उनका भव्य स्वागत–सम्मान किया गया। इस अवसर पर सॉल, साफा एवं माला पहनाकर सरपंच थाकन का अभिनंदन किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में राष्ट्रीय जाट महासंघ के सुलताना ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र धनखड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश झाझड़िया, महासचिव पंच राजेंद्र लाम्बा एवं प्रभारी राकेश बोरायण सहित अनेक समाजसेवी एवं तेजा भक्त उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेंद्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से बन रहे 165 फीट ऊंचे शिखर वाले भारत के सबसे बड़े तेजाजी मंदिर के निर्माण कार्य में श्रद्धालुओं का सहयोग लगातार बढ़ रहा है। आमजन अपनी आस्था के अनुरूप तन, मन और धन से सहयोग कर रहे हैं, जिससे मंदिर निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037705


