लावरेश्वर महादेव मंदिर में 21 से श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ
बसंत पंचमी पर होगा सात दिवसीय धार्मिक आयोजन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : श्री लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर के 35वें वार्षिकोत्सव एवं बसंत पंचमी के अवसर पर 21 से 27 जनवरी 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचन कोलकाता निवासी विश्वविख्यात कथावाचक परमेश्वर लाल गुरुकृपा द्वारा किया जाएगा।
कथा यज्ञ की तैयारियों को लेकर रविवार को ट्रस्ट के ट्रस्टी राजकुमार अग्रवाल व परमेश्वर हलवाई ने बैठक कर प्रसाद वितरण, आवास, भोजन, पंडाल एवं मंच साज-सज्जा सहित व्यवस्थाओं पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
ट्रस्ट अध्यक्ष इंद्र कुमार मोदी ने बताया कि कथा के दौरान विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वाचन होगा। 23 जनवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर रुद्राभिषेक तथा 25 जनवरी को महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बैठक में स्थानीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047767


