[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्राम विकास अधिकारी सिद्धार्थ खीचड़ की सेवाएं समाप्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्राम विकास अधिकारी सिद्धार्थ खीचड़ की सेवाएं समाप्त

पत्नी व रिश्तेदारों के खातों में 1.03 करोड़ से अधिक की अनाधिकृत राशि ट्रांसफर का आरोप

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिला परिषद झुंझुनूं ने ग्राम विकास अधिकारी सिद्धार्थ खीचड़ की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। आरोप है कि उन्होंने पदस्थापना के दौरान पत्नी व अन्य रिश्तेदारों के खातों में 1 करोड़ 3 लाख रुपये से अधिक की अनाधिकृत राशि स्थानांतरित की, जबकि 66,940 रुपये नकद गबन भी जांच में प्रमाणित पाया गया।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव ने बताया कि सिद्धार्थ खीचड़ परिवीक्षाकाल में रहते हुए ग्राम पंचायत पातुसरी एवं नयासर पंचायत समिति झुंझुनूं में पदस्थापित थे। मामले को गंभीर वित्तीय अनियमितता मानते हुए जिला कलेक्टर एवं प्रशासक डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में 29 दिसंबर को हुई जिला स्थापना समिति की बैठक में सेवाएं समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

Related Articles